Followers

Sunday, April 5, 2020

Rifleman Jaswant Singh of Uttarakhand fighting single-handedly with 300 Chinese soldiers

शरीर तो मिट जाता है पर जज्बा हमेशा जिंदा रहता है। यह कहावत 1962 के भारत-चीन युद्ध में 72 घंटे तक अकेले चीनियों से लड़ने वाले शहीद महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसवंत सिंह रावत पर सटीक बैठती है। इसलिए वह आज भी अमर हैं। ये कहानी है जब उत्तर प्रदेश अौर उत्तराखंड एक हुआ करते थे तब गढ़वाल के रहने वाले वीर योद्दा राइफल मैन जसवंत सिंह ने अकेले ही चाइना के तीन सौ सैनिकों को मार गिराया था।
  
                                          एक सिपाही ऐसा भी


पौड़ी जिले के ग्राम बांडयू में जसवंत सिंह 19 वर्ष की आयु में 19 अगस्त 1960 को सेना में भर्ती हुए। 14 सितंबर 1961 को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 1962 के भारत-चीन युद्ध लड़ा। 17 नवंबर 1962 को चौथी बटालियन की एक कंपनी नूरानांग ब्रिज की सुरक्षा के लिए तैनात हुई।जब 1962 में चीन ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। उस युद्ध में हमारे देश के कई जांबाजोंं ने अपने लहू से गौरवगाथा लिखी थी। उनमें से एक शहीद वीर योद्दा जसवंत सिंह जिसका नाम अाने पर न केवल भारतवासी बल्कि चीनी भी सम्मान से सिर झुका देते हैं। वो मोर्चे पर लड़े अौर एेसे लड़े कि दुनिया हैरान रह गई। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में नूरांग में बाबा जसवंत सिंह ने वो एेतिहासिक जंग लड़ी थी। 

           
                                           1962 की जंग


वो 1962 की जंग का अाखिरी दौर था। चीनी सेना हर मोर्चे पर हावी हो रही थी। लिहाजा भारतीय सेना ने नूरांग में तैनात गढ़वाल यूनिट की चौथी बटालियन को वापस बुलाने का आदेश दे दिया। पूरी बटालियन लौट गई लेकिन जसवंत सिंह, लांस नायक त्रिलोक सिंह नेगी और गोपाल सिंह गुसाईं नहीं लौटे। बाबा जसवंत ने पहले त्रिलोक और गोपाल सिंह के साथ और फिर दो स्‍थानीय लड़कियों की मदद से चीनियों के साथ मोर्चा लेने की रणनीति तैयार की। बाबा जसवंत सिंह ने अलग अलग जगह पर राईफल तैनात कीं और इस अंदाज में फायरिंग करते गए मानो उनके साथ बहुत सारे सैनिक वहां तैनात हैं। उनके साथ केवल दो स्‍थानीय लड़कियां थीं, जिनके नाम थे, सेला और नूरा। चीनी परेशान हो गए और तीन यानी 72 घंटे तक वो ये नहीं समझ पाए कि उनके साथ अकेले जसवंत सिंह मोर्चा लड़ा रहे हैं तीन दिन बाद जसवंत सिंह को रसद आपूर्ति करने वाली नूरा को चीनियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी मदद कर रही दूसरी लड़की सेला पर चीनियों ने ग्रेनेड से हमला किया और वह शहीद हो गई, लेकिन वो जसवंत तक फिर भी नहीं पहुंच पाए। बाबा जसवंत ने खुद को गोली मार ली। भारत माता का ये लाल नूरांग में शहीद हो गया

चीनी सैनिकों को जब पता चला कि उनके साथ तीन दिन से अकेले जसवंत सिंह लड़ रहे थे तो व हैरान रह गए। चीनी सैनिक उनका सिर काटकर अपने देश ले गए। 20 अक्‍टूबर 1962 को संघर्ष विराम की घोषणा हुई। चीनी कमांडर ने जसवंत की बहादुरी की लोहा माना अौर सम्मान स्वरूप न केवल उनका कटा हुए सिर वापस लौटाया बल्कि कांसे की मूर्ती भी भेंट की उनकी सेना की वर्दी हर रोज प्रेस होती है, हर रोड जूते पॉलिश किए जाते हैं। उनका खाना भी हर रोज भेजा जाता है 
         
                                             सैनिक कभी नहीं मरते


सेना के रजिस्टर में उनकी ड्यूटी की एंट्री आज भी होती है अौर उन्हे प्रमोशन भी मिलते हैं। अब वो कैप्‍टन बन चुके हैं। महावीर चक्र से सम्मानित फौजी जसवंत सिंह को आज बाबा जसवंत सिंह के नाम से जाना जाता है। एेसा कहा जाता है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के जिस इलाके में जसवंत ने जंग लड़ी थी उस जगह वो आज भी ड्यूटी करते हैं और भूत प्रेत में यकीन न रखने वाली सेना और सरकार भी उनकी मौजूदगी को चुनौती देने का दम नहीं रखते। बाबा जसवंत सिंह का ये रुतबा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि सीमा के उस पार चीन में भी है मुझे गर्व है अपने देश के उन फौजियों पर जो आज भी सीमा पर रहकर हमारी रक्षा करते हैं।लैंसडौन में उनके नाम से जसवंत सिंह द्वार भी बनाया गया है।
.................... ............. .............  ................. .......................................................

Rifleman Jaswant Singh of Uttarakhand fighting single-handedly with 300 Chinese soldiers



The body disappears, but the spirit is always alive. This saying fits well with the martyr Mahavir Chakra winner Rifle Man Jaswant Singh Rawat, who fought the Chinese alone for 72 hours in the 1962 Indo-China war. Therefore, he is still immortal today. This is the story when when Uttar Pradesh and Uttarakhand used to be one, then Veer Yodha Rifleman Jaswant Singh of Garhwal alone killed three hundred soldiers of China.                    


                                          A SOLDIER  LIKE THAT 

   
Jaswant Singh at the age of 19 in village Bandu of Pauri district Enlisted in the army on August 1960. After completing training on 14 September 1961, fought the 1962 Indo-China war. On 17 November 1962, a company of the 4th Battalion was deployed to protect the Nuranang Bridge. In 1962, when China defeated India. In that war, many Jambajans of our country wrote the glorification with their blood. One of them, Shaheed Veer Yodha Jaswant Singh, whose name is not only Indian but also Chinese, bow their heads with respect. He fought on the front and fought so that the world was shocked. Baba Jaswant Singh fought that historic war in Noorang in Tawang district of Arunachal Pradesh.                         

                                                 WAR OF 1962
   
It was the last phase of the 1962 war. The Chinese army was dominating on every front. Therefore, the Indian Army ordered the withdrawal of the 4th Battalion of the Garhwal Unit stationed at Noorang. The entire battalion returned but Jaswant Singh, Lance Naik Trilok Singh Negi and Gopal Singh Gusain did not return. Baba Jaswant devised a strategy to take a front with the Chinese, first with Trilok and Gopal Singh and then with the help of two local girls. Baba Jaswant Singh deployed the rifle at different places and went on firing as if many soldiers were stationed there with him. She was accompanied by only two local girls, named Sela and Noora. The Chinese got upset and for three or 72 hours they could not understand that Jaswant Singh was fighting alone with them. Three days later Noora, who was supplying logistics to Jaswant Singh, was captured by the Chinese. After this, another girl, Sela, who was helping them, was attacked by the Chinese with a grenade and she was martyred, but still could not reach Jaswant. Baba Jaswant shot himself. Bharat Mata was martyred in this red noorah. When the Chinese soldiers came to know that Jaswant Singh had been fighting alone with them for three days, he was surprised. Chinese soldiers cut off their heads and took them to their country. The ceasefire was declared on 20 October 1962. The Chinese commander considered Jaswant's bravery ironically and returned not only his severed head as an honor, but also presented a bronze sculpture, his army uniform is pressed everyday, every road shoe is polished. Their food is also sent everyday. 

                                          SOLDIERS NEVER DIE 


they still protect the border of the country. Their duty entry is still in the army register and they also get promotions. Now he has become a captain. The military soldier Jaswant Singh, who is honored with Mahavir Chakra, is today known as Baba Jaswant Singh. It is said that in the area of ​​Tawang district of Arunachal Pradesh, where Jaswant fought, he still does duty and the army and government, who do not believe in ghosts, do not have the courage to challenge his presence. This status of Baba Jaswant Singh is not only in India but also in China across the border, I am proud of the soldiers of our country who still protect us by staying on the border.









No comments:

Post a Comment

उत्तराखंड की बेटी शिवांगी रावत

उत्तराखंड की बेटी शिवांगी रावत अभी दो दिन पहले ग्राम द्वारी  और आस पास के गावो में शिवांगी रावत ने मास्क वितरित किये जिससे वह वहा भी चर्च...